ऐश्वर्या राय ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती से सालों तक बड़े पर्दे पर राज किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने एक फिल्म में इतना सोना पहना था कि उनकी सुरक्षा में 50 बॉडीगार्ड लगे थे।
दरअसल हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय बच्चन व ऋतिक रोशन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जोधा अकबर’ के बारे में। जिसमें एक्टर ऋतिक ने अकबर और ऐश्वर्या ने रानी जोधा का किरदार निभाया था।
फिल्म की खूबसूरत कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था। साथ ही फिल्म में एक्ट्रेस के लुक के भी लोग दीवाने हो गए।
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म में ऐश्वर्या राय की खूबसूरती को निखारने के लिए ऐश्वर्या को नकली नहीं बल्कि असली सोने के गहनों से सजाया गया था।
फिल्म में ऐश्वर्या के लिए करीब 200 किलो सोने के गहनों का इस्तेमाल किया गया था। जिसका वजन करीब 400 किलो बताया जा रहा है .
खबरों के मुताबिक, ऐश्वर्या के इन एंटीक गहनों को तैयार करने के लिए 70 कारीगरों को लगाया गया था। साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए 50 गार्ड लगाए गए थे .
वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन आखिरी बार फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में नजर आई थीं। जिसमें उनके काम को काफी पसंद किया गया था।