फील्स लाइक होम का दूसरा सीजन 7 अक्टूबर को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम किया जा रहा है।
आशिकाना सीरीज का दूसरा सीजन 10 अक्टूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ रहा है। यह एक रोमांटिक-एक्शन सीरीज है
रणदीप हुड्डा की डेब्यू वेब सीरीज कैट 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस सीरीज में रणदीप एक ऐसे शख्स की भूमिका में नजर आएंगे जो एक ड्रग माफिया की लड़ाई के बीच फंस जाता है।
मिसमैच्ड का दूसरा सीजन 14 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। यह एक रोमांटिक सीरीज है।
द पेरिफेरल का पहला सीज़न 21 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आएगा ह इस सीरीज़ में क्लो ग्रेस मोर्टेज़ मुख्य भूमिका में हैं।
एंथोलॉजी साइंस फिक्शन सीरीज़ टेल्स ऑफ़ द जेडाई 26 अक्टूबर को डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है।
बारबेरियंस का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। यह एक जर्मन ऐतिहासिक युद्ध नाटक है। इसका पहला सीजन 2020 में आया था।
गुड बैड गर्ल वेब सीरीज सोनी-लिव पर स्ट्रीम की जा रही है। विकास बहल सीरीज के शो रनर हैं। अभिषेक सेनगुप्ता ने डायरेक्ट किया है।
द जर्नी ऑफ इंडिया डॉक्यु-सीरीज को डिस्कवरी प्लस पर स्ट्रीम किया जाएगा। यह एक विशेष श्रृंखला है, जो विभिन्न क्षेत्रों में भारत की 75 साल की विकास यात्रा को दर्शाएगी।
नेटफ्लिक्स पर ग्लिच का चौथा सीजन आ रहा है। यह एक कोरियन सीरीज है, जिसे इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ देखा जा सकता है।
नेटफ्लिक्स पर मिडनाइट क्लब सीरीज़ आ रही है। यह एक डरावनी श्रृंखला है, जिसे द हंटिंग ऑफ हिल हाउस और मिडनाइट मास जैसी श्रृंखला के निर्माताओं द्वारा निर्मित किया गया है।