आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए अगस्त महीने में ओटीटी पर क्या-क्या आने वाला है इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।
इस लिस्ट में नेटफ्लिक्स पर आने वाली आलिया भट्ट स्टारर डार्लिंग्स, तापसी पन्नू स्टारर शाबाश मिठू और विद्युत जामवाल स्टारर खुदा हाफिज 2 का ज़ी5 पर आना आदि शामिल हैं।
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म डार्लिंग्स 5 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू मुख्य भूमिका में हैं।
राष्ट्र कवच ओम फिल्म 1 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं, अब 1 महीने बाद इस फिल्म को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जा रहा है। फिल्म 11 अगस्त को Zee5 पर स्ट्रीम होगी। इसमें आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में हैं, जो फिल्म में एक विशेष बल पैरा-कमांडो अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।
डार्लिंग्स के बाद विद्युत जामवाल स्टारर खुदा हाफिज 2 होगा, जो 8 अगस्त को जी5 पर खुदा हाफिज का दूसरा भाग होगा। आपको बता दें, यह फिल्म भी ओटीटी से पहले 8 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 1 महीने बाद इसका ओटीटी प्रीमियर होने जा रहा है।
फिल्म ‘शाबाश मिठू’ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज की बायोपिक है, जिसमें तापसी पन्नू ने पर्दे पर उनका किरदार निभाया था। यह फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसके बाद अब इसे 1 महीने बाद 15 अगस्त को नेटफ्लिक्स के जरिए ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा।