महाभारत पर बनने जा रही है वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने की घोषणा

हिंदू धर्म के महाकाव्य महाभारत पर कई बार टीवी सीरियल बन चुके हैं। अब जल्द ही इस पर एक वेब सीरीज बनने जा रही है।

पिछले कई सालों से रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस पर फिल्म या वेब सीरीज बनाने की तैयारी चल रही है। अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए निर्माता मधु मंटेना इस पर एक वेब सीरीज बनाने जा रही हैं।

यह वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके साथ ही Disney Plus Hotstar ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका फर्स्ट लुक भी शेयर किया है।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए गौरव बनर्जी ने कहा, ‘हम महाभारत को बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस करने जा रहे हैं। इसके लिए हम बेहद उत्साहित हैं।

आपको बता दें कि महाभारत पर पहली फिल्म 1965 में आई थी।

इसके बाद साल 1988 में बीआर चोपड़ा ने टीवी सीरीज को प्रोड्यूस किया, जिसे आज भी याद किया जाता है।

साल 2008 में एकता कपूर ने कहानी हमारे महाभारत की बनाया था। इसके बाद साल 2013 में स्टार प्लस पर महाभारत सीरियल का प्रसारण किया गया।