एक्शन लवर्स के लिए यह वीकेंड एक अच्छा विकल्प हो सकता है। फास्ट एंड फ्यूरियस 9 प्राइम पर अंग्रेजी के साथ हिंदी और दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जाता है।
कोरोना वायरस महामारी की अनिश्चितताओं के बीच फिल्म ने 1.92 करोड़ की ओपनिंग और 13.61 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।
इससे पहले रिलीज हुई फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
फास्ट एंड फ्यूरियस 9 पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जस्टिन लिन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विन डीजल, मिशेल रोड्रिग्ज, टायरेस गिब्सन, जॉन सीना, नथाली इमैनुएल, कर्ट रसेल और चार्लीज़ थेरॉन ने अभिनय किया था।
फ्रैंचाइज़ी की शुरुआत 2001 में द फास्ट एंड द फ्यूरियस के साथ हुई थी। कार रेस और क्राइम के इर्द-गिर्द बुनी गई इस फिल्म सीरीज को पूरी दुनिया में खूब पसंद किया जाता है।