Vrischika Rashi Kal Ka Rashifal 3 August 2023:
वृश्चिक राशि वालों के लिए कल का दिन थोड़ा परेशानी भरा रहेगा। अगर आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो कल आप किसी भी तरह की यात्रा करने से बचें, अन्यथा आपको किसी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई शारीरिक चोट लग सकती है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। कोशिश करें कि कल वाहन को न छुएं। आपका पैसा फालतू कामों में खर्च हो सकता है, न चाहते हुए भी आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं।
जिसके कारण आपको धन हानि भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए कल का दिन बहुत ही संभलकर रहने वाला है। कल आपकी नौकरी के क्षेत्र में किसी से बहस हो सकती है। वाद-विवाद बढ़ने से आपको कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने अधिकारियों की डांट का सामना भी करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कल सिरदर्द आदि के कारण आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा आपकी कठोर वाणी के कारण कोई काम बिगड़ भी सकता है। कुछ बातें मन में ही रखनी चाहिए, सारी बातें उजागर करने से आपको परेशानी भी हो सकती है।