Saptahik Rashifal 5 To 11 June 2023: मेष, तुला, धनु राशि के जातको को इस सप्ताह मिल सकता धोखा, जानें अपना वीकली राशिफल

Must Read

Tranding

Saptahik Rashifal 5 To 11 June 2023: शुरू हो रहा है नया सप्ताह, किन राशियों के लिए यह सप्ताह विशेष रहेगा, जानिए मेष से मीन राशि तक पूरे सप्ताह का राशिफल –

मेष राशि

यह सप्ताह आपके लिए उथल-पुथल भरा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको नौकरी और करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, जिसका आपको ध्यान रखना होगा।

- Advertisement -

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने वाला है, इस समय उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। इस समय आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी महिला मित्र की समस्या का समाधान आप इस समय कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से यह समय आपके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध यात्रा करनी पड़ेगी, इस समय आपको लाभ मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह काम में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपको परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत से संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखें, जिससे आपको लाभ होगा। इस दौरान आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार से जुड़े मामलों पर बात करके ही कोई फैसला लें, जिससे आपको फायदा होगा और आप तनाव महसूस नहीं करेंगे।

कर्क राशि

सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़े मामलों को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस समय अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में इस समय आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपका जीवनसाथी हर मुश्किल घड़ी में आपका साथ देगा। इस समय आपके आमदनी से अधिक खर्चे होंगे, जिनका आपको ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को करियर और नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस समय आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। इस हफ्ते आपके पार्टनर के साथ कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। इस सप्ताह धन कमाने के अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आपको कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

इस सप्ताह व्यापार के क्षेत्र में आपको अधिक लाभ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए औसत रहेगा। इस माह में पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपके लिए औसत रहेगा, जिससे आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। इस माह में पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। इस समय असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्हें शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह परिवार में किसी प्रकार का उलझाव हो सकता है।

तुला राशि

आर्थिक जीवन में तुला राशि के जातकों को इस माह में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। परिजनों के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है, जो इस समय बात करके दूर हो जाएगी। इस बार मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। प्यार और मोहब्बत में सफलता पाने के लिए इस समय आपको बहुत कुछ चाहिए। विदेश में आपको कामयाबी मिल सकती है, इस वक्त आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को इस माह करियर संबंधी परिणाम मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन में इस समय आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको बेहतर स्वास्थ्य की प्राप्ति होगी जिसका आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस सप्ताह जातक को पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं के लिए यह समय शुभ रहेगा, अगर महिलाएं कोई काम शुरू करना चाहती हैं तो उनके लिए यह समय सबसे अच्छा रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इस सप्ताह के दौरान आपको विदेश में नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। आपदा में अवसर की आपकी तलाश सफल होगी, इस समय आपको लाभ होगा। इस बार आपको नया मौका मिलेगा। प्रेम और वैवाहिक जीवन में इस समय आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपके परिवार में एकता बनी रहेगी और आपको लाभ भी मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को लाभ के साथ-साथ कुछ खर्चे भी उठाने पड़ सकते हैं, जिससे इस समय आपको लाभ होगा। मकर राशि के जातकों को भी इस समय स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। इस समय आपके रिश्ते में प्रेम की कमी हो सकती है जिससे आप में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक जीवन में कोई बड़ा फैसला आपको परेशानी में डाल सकता है। तनावपूर्ण स्थितियों में अपने दिमाग को शांत रखें।

कुंभ राशि

करियर के क्षेत्र में कुंभ राशि के जातकों को कहीं न कहीं चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है, जिसमें उन्हें पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य के मामले में यह माह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस सप्ताह आपको व्यापार में लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। ध्यान रखें कि परिवार के सदस्यों के बीच विवाद उत्पन्न हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से यह समय कठिन हो सकता है। इस दौरान आपको तनाव और चिंता से दूर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। जातक को अपने व्यवसाय में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और दाम्पत्य जीवन में इस दौरान किसी प्रकार की खटास उत्पन्न हो सकती है। इस समय विवाह के योग बनते नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

More Articles

Leave a Reply

- Advertisement -

Latest

Latest

Entertainment

Technology

Astrology