Rashifal 25 August 2023 – 25 अगस्त, शुक्रवार को कर्क और तुला राशि के लोगों पर किस्मत मेहरबान रहेगी। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको धन लाभ होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
मेष राशिफल
मेष राशि वालों को आज बहुत ही समझदारी से काम लेने की जरूरत है। काम की अधिकता के कारण परिवार की उपेक्षा करने से बचें। किसी भी धार्मिक विवाद से दूर रहें और अपने काम पर ध्यान दें। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल होंगे और आपको लाभ होगा। आपको अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी से ऊंची आवाज में बात न करें। विरोधी परास्त होंगे।
वृषभ राशिफल
वृष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और यदि किसी से विवाद चल रहा है तो वह आज दूर हो जाएगा। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके धन और सम्मान में वृद्धि होगी और भाग्य आपका साथ देगा। शारीरिक और मानसिक कष्ट दूर हो सकते हैं। परीक्षा के प्रति की गई मेहनत फलदायी होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। विरोधी परास्त होंगे और सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों को भाग्य साथ दे रहा है और आपका दिन शुभ रहेगा। आपके धन संबंधी मामलों में वृद्धि होगी। पराक्रम में वृद्धि के संकेत हैं। धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की आशंका है। सावधान रहें। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें और अपने काम पर ध्यान दें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज ग्रह स्थिति शुभ है और आज आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। व्यावसायिक योजनाओं को बढ़ावा मिलेगा और आप प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति के कारण थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और विरोधी परास्त होंगे।
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा और आपको हर काम में सफलता मिलेगी। घरेलू सामानों में बढ़ोतरी होगी और परिजनों के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। पैसों के लेन-देन के मामले में सावधान रहें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज सफलता के योग बन रहे हैं और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आप कुछ खास करने के मूड में रहेंगे और अपना काम मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा और सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, खान-पान में संयम बरतें।
तुला राशिफल
आज भाग्य आपके साथ है और पुरुषार्थ एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आप जिन योजनाओं पर काम करेंगे उनमें आपको फायदा होगा। बेरोजगार लोगों को आज फायदा हो सकता है और कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। झगड़े-विवाद से बचें.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज लाभ का दिन है और आज आपके कार्य सफल होंगे। आज आप अपने व्यवसाय में जो भी करेंगे, उसमें आपको लाभ होगा। खाने-पीने में समय रखेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और अपने काम पर ध्यान दें। विरोधियों का अंत होगा और आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दैनिक रोजगार में सफलता मिलेगी।
धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज ग्रह स्थिति शुभ है और आप जो भी काम मेहनत से करेंगे, उसमें आपको फायदा होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता से आपको लाभ होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और किसी को अनावश्यक सलाह न दें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा।
मकर राशिफल
मकर राशि वालों का भाग्य साथ दे रहा है और आज आपको हर काम में सफलता मिल रही है। यदि आप विवेक से काम करेंगे तो आपको सफलता का स्वाद चखने को मिलेगा। रोजी रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। परिवार के साथ बाहर घूमने का मूड बन सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात से खुशी होगी।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों का दिन शुभ है और आर्थिक दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि के आसार हैं। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें।
मीन राशिफल
मीन राशि वालों की ग्रह स्थिति आज अनुकूल है और आपको हर तरह से लाभ होगा। पुराने झगड़ों और परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार एवं सम्मान का लाभ होगा। किसी काम के पूरा होने से आपके मन में खुशी रहेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लेन-देन न करें। तनाव हो सकता है।