Nirjala Ekadashi 2023: हर महीने की एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन पर भगवान विष्णु की हमेशा कृपा बनी रहती है। उन राशियों को 31 मई 2023 को निर्जला एकादशी का विशेष लाभ मिलेगा।
भगवान विष्णु के आशीर्वाद से कर्क राशि के जातकों को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। कठोर परिश्रम के कारण ये अपने सभी कार्य आसानी से समाप्त कर लेते हैं, भगवान विष्णु की कृपा से इनके कार्यों में कोई विघ्न नहीं आता है।
ज्योतिष शास्त्र में वृषभ राशि श्री हरि विष्णु की प्रिय राशियों में से एक है। जगत के स्वामी की कृपा से इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। दुख का समय आता है, लेकिन आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के कारण वे हर दुविधा को पार कर जाते हैं। उसी में ये खूब नाम कमाते हैं। इस वर्ष निर्जला एकादशी पर विष्णु जी की कृपा से इनका सौभाग्य बढ़ेगा।
सिंह राशि के जातकों पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों की कृपा होती है। उन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। संकट आने पर वे घबराते नहीं, डटकर उसका सामना करते हैं। इस वर्ष निर्जला एकादशी पर इन्हें लक्ष्मी नारायण की कृपा से धन लाभ हो रहा है।
निर्जला एकादशी तिथि 30 मई को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 31 मई 2023 को दोपहर 01 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन सुबह 05 बजकर 24 मिनट से सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
निर्जला एकादशी के दिन सत्तू, छाता, जल, आम का दान करें। इससे व्रत और पूरे परिवार की तरक्की के रास्ते खुलते हैं। सिंह, वृष और कर्क राशि वालों को निर्जला एकादशी के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए, आपको दोगुना फल मिलेगा।