Mithun Rashi Kal Ka Rashifal 6 August 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आपने किसी को कोई पैसा उधार दिया है तो आपका वह पैसा फंस सकता है। आपके आर्थिक मामले उलझ सकते हैं। आपके जीवन में खर्चों की अधिकता हो सकती है। फालतू कामों में पैसा खर्च करने से बचें। आप प्रत्येक कार्य क्षेत्र में अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। अच्छी धार्मिक पुस्तकें पढ़ने में आपकी रुचि बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में आपके सहकर्मी पूरा सहयोग देंगे। पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
विद्यार्थियों को अपना करियर बनाने और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कल आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रेमी आपसे शादी के लिए राजी हो सकता है।