Mithun Rashi Kal Ka Rashifal 11 August 2023: मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन परेशानी भरा हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत काफी खराब रह सकती है। आपको पेट से संबंधित परेशानियां और घुटनों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, कल आपको किसी प्रकार के ऑपरेशन की भी जरूरत पड़ सकती है। कल को आपका अपने करीबियों से विवाद हो सकता है, जिससे आपका झगड़ा काफी बढ़ सकता है।
बड़ों से बात करते समय अपने लहजे का ध्यान रखें। वाणी पर संयम रखें। किसी से गलत शब्द न बोलें. दूसरों की भावनाओं को भी समझने का प्रयास करें। पक्ष से मन संतुष्ट रहेगा। व्यापारियों को सावधान रहना चाहिए और अपने व्यापार पर ध्यान देना चाहिए। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। किसी करीबी की चिंता आपको परेशान कर सकती है।