Makar Rashi Kal Ka Rashifal 10 August 2023: मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी काफी समय से खराब चल रहा है, इसलिए आपको संयमित भोजन ही करना चाहिए और संतुलित आहार लेना चाहिए, अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। अगर आप यात्रा पर जाना चाहते हैं तो लंबी यात्रा पर न जाएं, अन्यथा शारीरिक थकान आपको परेशान कर सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कल को आपकी अपने पार्टनर के साथ पैसों को लेकर बड़ी बहस हो सकती है, जिसमें आपका बिजनेस भी अलग हो सकता है।
नौकरीपेशा जातकों का अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। जो एक बड़ी लड़ाई का रूप ले सकता है. इसका असर आपकी नौकरी पर भी पड़ सकता है और आपके विरोधियों को भी हंसने का मौका मिल सकता है।
वाणी पर संयम रखें। अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को किसी व्यवसाय में पैसा उधार न दें, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। शाम को आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष से आपका मन संतुष्ट रहेगा। आपको अपने परिवार से भरपूर आर्थिक सहयोग मिल सकता है।