Kumbh Rashi Kal Ka Rashifal 2 August 2023: कल का दिन कुंभ राशि वालों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। आपकी तबीयत खराब हो सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारन से आपको शारीरिक कष्ट महसूस हो सकता है। आपको अपने बिज़नेस में भारी घाटा हो सकता है। जिसके वजह से आपका पार्टनर अपना हाथ भी पीछे खींच सकता है। किसी परिचित की वजह से नई नौकरी में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए किसी पर ज्यादा भरोसा न करें।
अपने मन और दिमाग से चलकर अपनी कठिनाइयों का सामना करें। अभी आपका समय ख़राब चल रहा है. कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा. आपको किसी भी लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। अन्यथा आपको दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। कल को आपका अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकता है। यदि आपने किसी से पैसा उधार लिया है तो वह कल आप पर पैसा वापस करने का दबाव बना सकता है।
संतान पक्ष से आपको संतुष्टि रहेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप हर मुश्किल में अपने जीवनसाथी के साथ आगे खड़े रहते हैं। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास करें, उनकी पूजा करें।