June Monthly Horoscope 2023: जून 2023 का महीना मेष राशि से मीन राशि वालों के लिए कई सौगातें लेकर आ रहा है। इस महीने में सूर्य और बुध का राशि परिवर्तन होगा, जबकि शनि कुम्भ राशि में वक्री हो जाएगा। जून के महीने में ग्रहों और नक्षत्रों की युति का सभी 12 राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
कुछ राशियों को नुकसान हो सकता है तो वहीं कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खुलेंगे।
मेष राशिफल – शिक्षा के लिहाज़ से जून का महीना मेष राशि के जातकों के लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। मेहनत का शुभ फल आपको देखने को मिलेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। ज्यादा से ज्यादा पानी पिए। दाम्पत्य जीवन में कई चुनौतियाँ आ सकती हैं, जिससे पार्टनर के साथ संबंधों में खटास आ सकती है, विचारों में तालमेल बिठाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है।
वृष राशिफल – वृष राशि के जातकों के लिए जून का महीना करियर में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें। आपके बारहवें भाव में राहु और गुरु मौजूद हैं, जिससे आपको पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जून का दूसरा पक्ष स्वास्थ्य में सुधार लाएगा।
मिथुन राशिफल – जून का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। नौकरी में प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों को सफलता मिलेगी। इस माह में कुछ जातकों को विदेश से भी नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है। 15 जून के बाद आप अपने करियर में ऊंचाई हासिल करेंगे। मिथुन राशि के जातक इस माह अच्छा खासा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो कंधों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। लव पार्टनर की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि होगी और नई नौकरी की तलाश पूरी होगी।
कर्क राशिफल – जून में इस राशि के व्यापारी वर्ग को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। व्यापार में प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला मिल सकता है और मुनाफ़ा भी कम हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम के दबाव का सामना करना पड़ सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। मन अशांत रहेगा। सेहत में खान-पान पर कड़ी नजर रखें। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
सिंह राशिफल – सिंह राशि के जातक अपने लक्ष्यों के प्रति कड़ी मेहनत करके सफलता प्राप्त करेंगे। उद्देश्य की पूर्ति के लिए कई यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। व्यावसायिक मामलों के लिए माह अच्छा रहने वाला है। बड़ा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे धन लाभ होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, स्वास्थ्य के लिहाज से जून अच्छा रहेगा।
कन्या राशिफल – जून का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने की मेहनत रंग लाएगी। इस माह आप लगन, लगन और मेहनत से काम करते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा और आप अपने करियर में आगे बढ़ पाएंगे। प्लानिंग से काम करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी।
तुला राशिफल – तुला राशि के जातकों के लिए यह माह सामान्य रहेगा। पैसों के मामले में मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। त्वचा और पाचन संबंधी समस्या भी परेशान कर सकती है।
वृश्चिक राशिफल – वृश्चिक राशि के जातकों को जून में धन लाभ होगा, लेकिन खर्चे भी बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों से दूर रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले कई बार सोच लें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा नहीं मिल पाएगा।
धनु राशिफल – धनु राशि वालों को जून में विदेश से भी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आप अपने तेज़-तर्रार और पेशेवर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित करने में सक्षम होंगे। नौकरी में प्रमोशन के साथ-साथ धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। करियर में ऊंचाइयों को छुएंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। जून में स्वास्थ्य के मामले में आप फिट रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशिफल – जून में मकर राशि के जातकों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन आपको मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। करियर में काम को पूरा करने के लिए यात्राएं सफल रहेंगी।
कुम्भ राशिफल – कुम्भ राशि वालों को जून में बजट पर ध्यान देना होगा अन्यथा आर्थिक रूप से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक नहीं मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में यह माह औसत रहेगा। व्यापार में किसी नए सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सलाह लें।
मीन राशिफल – मीन राशि वालों के लिए जून का महीना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। नौकरी में दबाव के चलते नौकरी बदलने की नौबत आ सकती है। व्यापार में विरोधी कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण काम पूरे करने में परेशानी हो सकती है।