June Career Rashifal 2023: इन राशियों के लोगों को जून में लगेगा झटका, करियर में चुनौतियां

Must Read

Tranding

June Career Rashifal 2023: इस महीने ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है। जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव सभी लोगों पर रहेगा। इस माह कुछ राशियों को नौकरी-धंधे में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

जून का महीना शुरू हो चुका है। जून का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने कई राशियों का करियर चढऩे वाला रहेगा, वहीं कुछ लोगों को इस महीने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। जानिए इस महीने किन लोगों को अपने करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों को इस माह कार्यक्षेत्र में दबाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. उच्च पद की चाह रखने वालों के लिए यह माह अनुकूल नहीं रहने वाला है। इस महीने कुछ लोगों की नौकरी भी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बावजूद आपको सराहना नहीं मिलेगी जिससे आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जून के महीने में कर्क राशि के जातकों को निराशा हाथ लग सकती है। इस राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं उन्हें भी इस महीने कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इस माह आपको प्रतिद्वंद्वियों से भी कड़ी टक्कर मिलेगी। इस राशि के लोगों को सलाह दी जाती है कि जून में किसी भी नए क्षेत्र में व्यापार करने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है।

- Advertisement -

तुला- जून के महीने में तुला राशि के जातकों के हर काम में देरी होगी. आप जो भी काम कर रहे हैं उसमें आपको संतुष्टि नहीं मिलेगी। राहु और केतु की प्रतिकूल स्थिति के कारण आपको अपने करियर में उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले तुला राशि के जातकों के लिए जून का महीना अनुकूल नहीं रहेगा। नौकरी में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भी आपको संभलकर रहने की जरूरत है। आपको सलाह दी जाती है कि साझेदारी करने से बचें।

कुम्भ- कुम्भ राशि के जातकों को जून में करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. जून का महीना आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपकी राशि के पहले भाव में शनि की उपस्थिति के कारण आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आप अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। कुंभ राशि के लोगों को जून में काम में सराहना नहीं मिलेगी। नौकरी में दिक्कतों के साथ-साथ आपको काम के दबाव का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में भी कोई लाभ नहीं होगा। बिजनेस में पार्टनर से विवाद हो सकता है। आपको अपना काम बहुत ही सावधानी से करना होगा अन्यथा आपसे कोई बड़ी गलती होने की संभावना है।

- Advertisement -

More Articles

Leave a Reply

- Advertisement -

Latest

Latest

Entertainment

Technology

Astrology