Indian TV Shows Banned In Pakistan – पाकिस्तान में भारत में इन टीवी शो को किया गया बैन, बिग बॉस भी है लिस्ट में शामिल

Must Read

Tranding

Indian TV Shows Banned In Pakistan – मनोरंजन की दुनिया में अब जितना दर्शकों पर फिल्मों का क्रेज है, उतना ही क्रेज छोटे पर्दे का भी है। आज के दर्शक फिल्मों से ज्यादा डेली सोप पर ध्यान देते हैं। मेकर्स भी अब अपने दर्शकों की रुचि देखकर कहानियां चुनते हैं, ताकि दर्शक आसानी से जुड़ सकें, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के कई ऐसे शो हैं, जो पाकिस्तान में प्रतिबंधित हैं। तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन टीवी शोज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पाकिस्तान ने बैन कर दिया है।

बिग बॉस (Big Boss)

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ भारत में खूब देखा जाता है। हर साल यह शो टीआरपी नंबर वन पर रहता है। दर्शक भी हर साल इस शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आपको बता दें कि बिग बॉस शो पाकिस्तान में पूरी तरह से बैन है और यह शो प्रसारित नहीं होता है।

- Advertisement -

भाभी जी घर पर हैं

छोटे पर्दे का मशहूर शो ‘भाबी जी घर पर हैं’ आज दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अंगूरी भाभी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। आपको बता दें कि कॉमेडी शो होने के बावजूद यह शो पाकिस्तान में भी बैन है। वहां के दर्शकों ने शो की सामग्री पर सवाल उठाए हैं और इसे अपने देश में प्रसारित होने से रोक दिया है।

ये है मोहब्बतें

छोटे पर्दे की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस के इस शो को पाकिस्तान में भी बैन कर दिया गया था। हालांकि इस शो के बाद दिव्यांका ने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया।

नागिन

एकता कपूर का शो नागिन शुरुआत से ही दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है। इसका हर सीजन काफी मनोरंजक होता है और दर्शकों द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। आपको बता दें कि पाकिस्तान ने इस शो पर बैन लगा दिया है। उनका मानना है कि इस तरह का कंटेंट दर्शकों को गुमराह करने का काम करता है।

- Advertisement -

More Articles

Leave a Reply

- Advertisement -

Latest

Latest

Entertainment

Technology

Astrology