Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal 7 August 2023: धनु राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। आप सामान्य घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आपको गुस्सा भी आ सकता है। काम की अधिकता के कारण आप दिन भर थकान महसूस कर सकते हैं। रुपये यदि पैसों से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो आपको नुकसान हो सकता है।
आर्थिक दृष्टि से कल का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए कल का दिन सावधानी भरा रहेगा। आपके व्यापार में आपको लाभ कम और हानि अधिक होगी। अगर आप कोई सामान नहीं खरीदना चाहते तो भी आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
किसी से बहस करने से बचें, अन्यथा आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है और नौकरी में भी आपको बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शाम को अचानक आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है, इसलिए समय पर भोजन करें और संतुलित आहार लें, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। भोलेनाथ की पूजा करें और रुद्राभिषेक कराएं।