Dhanu Rashi Kal Ka Rashifal 13 August 2023: धनु राशि वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो नया व्यापार शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर को धोखा देने से बचें। कोई भी फैसला थोड़ा सोच-समझकर लें। अगर आप कल कार या बाइक खरीदना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए शुभ है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिसमें आप उत्साह से काम करेंगे और आपका परिवार भी उत्साहित रहेगा।
आपका पूरा दिन मेहमानों की आवभगत में बीतेगा। कल आप अपने माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कल आपकी नौकरी में लाभ मिलेगा। बड़े अधिकारियों की प्रसन्नता के कारण आपके पद में उन्नति हो सकती है। आपके विरोधी कल आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। आप अपने जीवनसाथी के साथ अकेले में कुछ समय बिता सकते हैं। संतान पक्ष से आपका मन प्रसन्न रहेगा। बेवजह किसी भी बात पर गुस्सा न करें। पहले पूरी बात समझिए।