Bhadli Navami Kab Hai 2023: भड़ली नवमी कब है, जानें इस दिन का महत्व

Must Read

Tranding

Bhadli Navami Kab Hai 2023: धर्म शास्त्रों के अनुसार भड़ली नवमी का दिन विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश, सगाई, जनेऊ संस्कार आदि शुभ कार्यों के लिए विशेष माना गया है। जानिए इस वर्ष भाड़ली नवमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

हिंदू पंचांग के अनुसार साल के कुछ ऐसे शुभ दिन माने जाते हैं, जिनमें बिना शुभ मुहूर्त देखे ही शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है भड़ली नवमी। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को भड़ली नवमी के नाम से जाना जाता है।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, भड़ली नवमी का दिन विवाह, मुंडन, गृहप्रवेश, सगाई, जनेऊ आदि शुभ कार्यों के लिए विशेष माना जाता है। भाड़ली नवमी को एक शुभ मुहूर्त माना गया है। आइए जानते हैं इस साल भड़ली नवमी की तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

- Advertisement -

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली भड़ली नवमी 27 जून 2023 दिन मंगलवार को है। शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है, वे भाड़ली नवमी को बिना सोचे-समझे विवाह कर सकते हैं। भगवान लक्ष्मी नारायण के आशीर्वाद के बिना वैवाहिक जीवन शुरू नहीं होता है और भड़ली नवमी के बाद एकादशी से शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है, ऐसे में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण योगनिद्रा में होने पर कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 27 जून 2023 को 02 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ होकर अगले दिन 28 जून 2023 को 03 बजकर 05 मिनट पर समाप्त होगी।

भड़ली नवमी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भड़ली नवमी शुभ विवाह और सभी शुभ कार्यों के लिए अंतिम और सर्वश्रेष्ठ तिथि है, क्योंकि देवशयनी एकादशी के एक दिन बाद चातुर्मास शुरू होता है। इन 4 महीनों में देवता शयन करते हैं इसलिए चतुर्मास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। यही वजह है कि भड़ली नवमी के दिन बिना शुभ मुहूर्त देखे बिना झिझक शादी की जा सकती है। भड़ली नवमी के दिन ही गुप्त नवरात्रि का समापन भी होता है। इस दिन खरीदारी करने और नया व्यवसाय शुरू करने से देवी लक्ष्मी की कृपा होती है और घर में समृद्धि आती है।

- Advertisement -

More Articles

Leave a Reply

- Advertisement -

Latest

Latest

Entertainment

Technology

Astrology